Shimla Budget Trip in Hindi-2024

 

Shimla Budget Trip in Hindi

 

शिमला सर्दी या गर्मियों में घूमने-फिरने के लिए पर्यटकों द्वारा पसंद की जाने वाली पहली जगह मानी जाती है। हालांकि कई पर्यटक बजट ट्रिप में शिमला घूमना चाहते हैं इसीलिए आज हम शिमला के बजट ट्रिप और शिमला में कहां-कहां घूमें? इन सब से जुड़ी पूरी जानकारी लेकर आए हैं।

 


हम अपने आर्टिकल में शिमला की टिकट का खर्चा, घूमने फिरने की जगह और होटल ठहरने का खर्चा, वापसी आने का खर्च आदि संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे।

 

शिमला टूर पैकेज

 

शिमला एक बर्फीली पहाड़ियों और मैदानी हरी-भरी घाटियों से ढकी एक खूबसूरत जगह है जहां पर हर कोई अपनी जिंदगी में एक बार जरूर जाना चाहता है। अगर हम शिमला टूर पैकेज की बात करें तो कई टूर एंड ट्रैवल कंपनियां 4 से 5 दिन के टूर पैकेज में शिमला घूमने की पूरे सुविधा देती है जिसमें टिकट, होटल, ठहरना और घूमने-फिरने आदि सभी संबंधित खर्चे कंपनी द्वारा ही भुगतान किए जाते हैं।

 

 

Tourist Place

Shimla ( Himachal Pradesh)

Train Ticket Fare

Approximately Rs. 1200 ( Per Person)

Roadways Buses Fare Rs. 700-900 ( Per Person)

Hotel Fare

Approximately Rs 1000 ( Per Day)

Food Cost

Approximately Rs. 500-1000 (For Two Persons)

Top 10 Places to Visit in Shimla

Mal Road, Jakhu Mandir, Lal Badi Mandir, Kufri, Manali ( Take bus from Shimla), Rohtang Darra, Solang Ghati, Christ Church, Mashobara, The Scandal Point.

 

दिल्ली से शिमला बस का किराया

 

अगर आप नई दिल्ली से शिमला जाना चाहते हैं तो आपके यहां पर आईएसबीटी कश्मीरी गेट से कई सारी बसें मिल जाती है जिसका किराया ₹900 प्रति व्यक्ति से शुरू हो जाता है।हालांकि नई दिल्ली में स्थित हिमाचल भवन से भी कई सारी रोडवेज बसें शिमला के लिए चलती है जिसमें व्यक्ति पहले से ही यात्री अपनी टिकट बुक करवा सकते हैं तथा इन रोडवेज बसों का किराया भी काफी कम होता है।

 

दिल्ली से शिमला ट्रेन का किराया

 

अगर आप दिल्ली से शिमला ट्रेन के द्वारा सफर करना चाहते हैं तो आपको करीब 1200-1500 रूपए प्रति व्यक्ति टिकट का भुगतान करना होगा। वही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आप आसानी से शिमला से कई सारी ट्रेन को पकड़ कर अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।

 

शिमला के टॉप 3 होटल

 

अगर आप शिमला की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ टॉप रेटिंग के होटल की जानकारी नीचे देने जा रहे हैं जिसे आप अपनी शिमला की यात्रा के दौरान ठहरने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं-:

 

1.Backwoods BnB Hotel

 

शिमला के टॉप रेटिंग होटल में से एक Backwoods BnB Hotel भी है जहां 24/7 वाई-फाई, कस्टमर सर्विस फॉर क्लीन रूम आदि संबंधित सभी सुविधाएं शामिल है।यहां पर एक दिन का किराया करीब ₹900 बताया जाता है।यहां पर एक रूम में करीब चार लोग ठहर सकते हैं।

 

Address - Roshan Niwas Milsington Estate, Shimla.

Nearest Reaching Point - 4 KM From ISBT Shimla and 1 KM From Mall Road

 

2. Frosty Wood Home Stay

 

शिमला के टॉप रेटिंग होटल में दूसरे नंबर पर Frosty Wood Home Stay भी आता है, जहां से खूबसूरत बर्फीली वादियों का नजारा दिखाई देता है। यह एक शानदार 5 बेडरूम की सुविधा प्रदान करने वाला होटल है जहां पर फॅमिली आराम से स्टे कर सकती है तो वही है होटल प्राइवेट रूम भी प्रदान करते हैं जिसमें शानदार बाल्कन रिव्यू मिलता है।इस होटल से नजदीकी टूरिस्ट प्लेस पर घूमने के लिए कई सारे पब्लिक ट्रांसपोर्ट संचालित है तो वही यहां पर वाई-फाई, 24/7 कस्टमर सर्विस आदि सुविधा शामिल है। इस होटल में ठहरने का किराया ₹900 प्रतिदिन से शुरू होता है।

 

Address - Plot 3, Village Dhudhli, PO Bharari, Disc Shimla.

Nearest Reaching Point - 4.7 KM From Mall Road and 4.2 KM From The Ridge of Shimla.

 

3. Ridge View Homestay

 

शिमला के टॉप रेटिंग होटल में तीसरे नंबर पर Ridge View Homestay आता है जो की बहुत शानदार एक्सटीरियर और व्यूज के लिए यात्रियों को आकर्षित करता है। यहां पर यात्रियों को प्रतिदिन 690 प्रति व्यक्ति के आधार पर रूम की सुविधा प्रदान की जाती है जिसमें 24*7 इंटरनेट, कस्टमर सर्विस, फूड आदि संबंधित सुविधा शामिल होती है।

 

Address - Asha Grol Lodge Bharari - Bhont Road, Ragyan, Shimla.

 

Nearest Reaching Point - 4.5 KM From Mall Road, 4.2 KM From The Ridge of Shimla, 24 KM From Shimla Airport.

 

शिमला के टॉप 3 फूड प्लेस

 

अगर आप शिमला में यात्रा के दौरान सस्ता और बढ़िया खाना-पीना ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेस्ट फूड प्लेस से संबंधित जानकारी लेकर आए हैं-:

 

1.Himachali Rasoi

 

अगर आप शिमला में सस्ता हिमाचली भोजन करना चाहते हैं तो आपको Himachali Rasoi में जरूर जाना चाहिए। यहां पर आपकों नार्थ इंडियंन, चाइनीज और स्पेशल हिमाचली फूड जैसे धाम,सिदू, चन्ना मादरा आदि बेहद वाजिब दामों पर उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पर दो लोग सिर्फ 500 रूपए में भोजन कर सकते हैं।

 

Address - 54, Middle Bazar, Shimla, Himachal Pradesh.

 

2. Baljees Restaurant

 

अगर आप शिमला में साउथ इंडियन फूड ढूंढ रहे हैं तो आपको Famous Baljees Restaurant में जरूर जाना चाहिए क्योंकि यह खास साउथ इंडियन फूड जैसे डोसा, इडली सांभर डिशेज सर्व करते हैं और इसके अलावा Continental, Mughlai और अन्य प्रकार की डिशेज भी सर्व करते हैं। यहां पर दो लोग केवल 1000 रूपए में भोजन कर सकते हैं।

 

Address - Hotel Baljees Regency, Circular Road, Shimla, Himachal Pradesh.

 

3. Wake and Bake Cafe

 

शिमला में आपको डिलीशियस स्वीट्स तो सिर्फ Wake and Bake Cafe में ही मिलेगी क्योंकि यह खास तौर पर अपने Pankekes, Waffles, Banana Nutella crepe, Omelette आदि स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए ही फेमस है। यहां पर दो लोग सिर्फ 600 रूपए में स्वीट डिश का आनंद उठा सकते हैं।

 

Address - 34/2, Shimla Bypass, Tutikandi, Shimla, Himachal Pradesh.

 

 

Conclusion

 

इस आर्टिकल में हमने आपको Shimla Budget Trip से जुड़ी हर जानकारी दी है जिसमें हमने Shimla Tickets Price, Hotel and Food Cost आदि संबंधित विषयों पर चर्चा की है।

 

 

 

No comments

Powered by Blogger.